रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन के घटक दल आजसू ने 8 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। आजसू केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो की अध्यक्षता में रविवार को संसदीय बोर्ड की बैठक के उपरांत सूची सार्वजनिक की गई।
आजसू केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो सिल्ली विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे। वहीं रामगढ़ सीट से सुनीता चौधरी, लोहरदगा (ST) से नीरू शांति भगत, गोमिया से लंबोदर महतो, जुगसलाई (SC) से रामचंद्र सहिस, मांडू से निर्मल महतो (तिवारी महतो), ईचागढ़ हरेलाल महतो, पाकुड़ से अजहर इस्लाम को प्रत्याशी घोषित किया गया है।