बड़कागांव : अखिल झारखंड कोयला श्रमिक संघ बरका-सयाल क्षेत्रीय कमेटी की बैठक क्षेत्रीय कार्यालय सयाल में बुधवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव राम एवं संचालन क्षेत्रीय सचिव संजय मिश्रा ने की। बैठक में मुख्य रूप से केंद्रीय महासचिव सतीश सिन्हा उपस्थित थे। बैठक में मुख्य रूप से संगठनात्मक विस्तार, सदस्यता एवं आंदोलन पर विशेष रूप से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय महासचिव सतीश सिन्हा ने कहा कि बरका-सयाल क्षेत्र में मजदूरों की कल्याणकारी योजना धरातल पर एक भी लागू नहीं है। बरका-सयाल के कर्मचारी पानी के लिए त्राहीमाम कर रही है। सयाल परियोजना में पीने का पानी 10 से 15 दिनों पर दिया जा रहा है। वाटर फिल्टर प्लांट में फिटकिरी, ब्लीचिंग पाउडर नहीं डाला जा रहा है जिसके कारण दूषित पानी मजदूरों के घरों में सप्लाई की जा रही है। कायाकल्प में क्वार्टर का काम होने के बावजूद क्वार्टर से पानी टपक रहा है। इन सभी समस्याओं को लेकर हमारी यूनियन बहुत जल्द ही महाप्रबंधक कार्यालय पर आंदोलन की घोषणा करेगी। आंदोलन को लेकर अगली बैठक आगामी 12 अक्टूबर को क्षेत्रीय कार्यालय सयाल में होगी। बैठक में मुख्य रूप से धर्मेंद्र मिश्रा, सन्नी कुमार, शंकर कुमार, मो. असलम, डोमा, गुरुदयाल ठाकुर, विनोद सिंह, शिवनंदन दास, ओम प्रकाश, चंद्र देव सिंह, रघु उरांव, महेश पासवान, रमेश कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!