भुरकुंडा (रामगढ़): महुआ टोला के दर्जनों ग्रामीणों ने अत्यधिक बिजली बिल मिलने से नाराज होकर सोमवार को बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि कई उपभोक्ताओं को वास्तविक खपत से कई गुना अधिक बिजली बिल भेज दिया गया है, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि पहले जहां उनका मासिक बिजली बिल सामान्य रूप से कम आता था, वहीं इस बार कई उपभोक्ताओं को हजारों रुपये का बिल थमा दिया गया है। कई लोगों का कहना है कि स्मार्ट मीटर रीडिंग लगाने के बाद ही विभाग द्वारा गड़बड़ी या विभागीय लापरवाही के कारण गलत बिल जारी किए गए हैं। इसे लेकर लोगों में भारी नाराजगी है। आक्रोशित ग्रामीणों महिलाएं पुरुष ने बिजली कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से गलत बिलों को तत्काल सुधारने और उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कुछ देर तक कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। बाद में विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को उनकी शिकायतों की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन शांत हुआ।

मौके पर विकास पटेल, ताजमुल अंसारी, निजामुल हक, दीपक महतो, दिनेश महतो, इकरामुल अंसारी, जागेश्वर बेदिया, राजेश महतो, नौशाद आलम, जुगेश महतो, अरुण बेदिया, मोहम्मद नईम, कार्तिक महतो, जलील अंसारी, डब्लू बेदिया, इरफान अंसारी सहित कई महिला पुरुष मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!