रामगढ़: पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर तीन शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है।जिनकी निशानदेही पर 7 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मोटरसाइकिल चोर गिरोह के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। जिसपर पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
टीम ने जिले के विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग और छापेमारी की। इस दौरान बड़की कुंदरूकला निवासी मो. नजरूल पिता मो. अब्बास अंसारी और मो. निसार अंसारी, पिता स्व. अहमद अंसारी को 2 मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों ने बाइक चोरी की बात कबूल की। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने अन्य 5 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की। साथ ही वाहन चोरी में संलिप्त तीसरे आरोपी रंजीत महतो पिता शंभू महतो, निवासी कुंदरूकला को भी गिरफ्तार किया गया।
इस संबंध में रामगढ़ थाना में कांड दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है। बताया जाता है कि गिरफ्तार मो. नजरूल अंसारी का पूर्व से आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके खिलाफ रामगढ़, मांडू, चरही, बोकारो सेक्टर 4 व 5 और पेटरवार थाना में धारा 379, 411, 414 के तहत 8 मामले दर्ज हैं। अभियान में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) मो. अकरम रजा, पुलिस निरीक्षक नवीन प्रकाश पाण्डेय, पुलिस निरीक्षक रजत कुमार सहित रामगढ़ थाना और कुज्जू ओपी के अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे।

| बरामद सात मोटरसाइकिल
1. बिना नंबर पैशन प्रो – इंजन व चेचिस नंबर घिसा हुआ |
