Bartua defeated Gurgai in a football matchBartua defeated Gurgai in a football match

रांंची: पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल टूर्नामेंट ओरमांझी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पंचायत स्तरीय मैच कराया गया। प्रखंड के जयडीहा पंचायत के बरतुआ मैदान में बरतुआ बनाम गुरगाई के बीच खेला गया। जिसमें बरतुआ ने गुरगाई को 5-1 से पराजित किया। मैच का उद्घाटन मुखिया सावित्री देवी, पंचायत समिति सदस्य प्रवेश कुमार भोगता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

वहीं चुटुपालू के मनातु मैदान में 2 मैच खेला गया। जिसका उद्घाटन ओरमांझी प्रखंड के प्रमुख अनुपमा देवी एवं मुखिया बिरेंद्र मुंडा ने किया।

इचादाग पंचायत के जीदु मैदान में 4 मैच खेला गया। जिसके उद्घाटन पुर्व मुखिया सह आजसू पार्टी के जिला सचिव रामधन बेदिया, मुखिया रीना देवी एवं पुर्व उप मुखिया नरेश यादव ने किया।

पांचा पंचायत के पांच मैदान में 4 मैच खेला गया। जिसका उद्घाटन मुखिया सुफल महली एवं आनन्द महतो ने किया। ओरमांझी पंचायत के झिरी मैदान में एक मैच खेला गया। जिसका उद्घाटन झिरी के ग्राम प्रधान राम किशुन मुंडा ने किया।

कुच्चु पंचायत के पतरा मैदान में 3 मैच खेला गया। जिसका उद्घाटन मुखिया पुनम देवी ने किया। चंदरा पंचायत में 2 मैच खेला गया। जिसमें उद्घाटन मुख्य सीमा तिर्की एवं पुर्व मुखिया रामेश्वर उरांव ने किया।

बरवे पंचायत के पतरा मैदान में 5 मैच खेला गया। जिसका उद्घाटन मुखिया अनिता देवी ने किया। चकला पंचायत के एस एस उच्च विद्यालय खेल मैदान में एक मैच खेला गया। जिसका उद्घाटन मुखिया शिवनाथ मुंडा एवं विधायक प्रतिनिधि प्रेमनाथ मुंडा ने किया। बताते चलें की इससे पूर्व हेन्देबीली, चाडु, कुटे, टुंडाहुली एवं बारीडीह पंचायतों में पहले ही मैच हो चुका है।

टूर्नामेंट के सफल आयोजन में अलखनाथ महतो, कामेश्वर बेदिया, बिनोद बेदिया, रमेश बेदिया, रविन्द्र मुंडा, बिमल महतो, रमेश कुमार महतो का सराहनीय भूमिका रही।

By Admin

error: Content is protected !!