अड्डेबाजी और नशाखोरी के खिलाफ जारी रहेगा अभियान: उमाशंकर वर्मा
रामगढ़: पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत की पहल “प्रहरी”के तहत शनिवार को बरकाकाना पुलिस ने क्षेत्र में सघन गश्ती अभियान चलाया। ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अड्डेबाजी और नशाखोरी के खिलाफ जगह-जगह छापेमारी की। इस क्रम में पुलिस टीम ने गांधी मैदान, सीआईसी बस्ती मैदान सहित बरकाकाना क्षेत्र में कई जगहों का मुआयना भी किया।
अभियान के संबंध में ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा ने कहा कि पुलिस अधीक्षक की पहल “प्रहरी” के तहत अड्डेबाजी, नशाखोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था के बेहतर संधारण और पुलिस-पब्लिक के बीच समन्वय बनाने का प्रयास जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों से अपील है कि अड्डेबाजी, नशाखोरी के साथ ही संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को जरूर दें। सूचना देनेवाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
अभियान में ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा सहित पुलिस अवर निरीक्षक राजेंद्र उरांव, सहायक अवर निरीक्षक परिक्षित महतो सदलबल शामिल रहे।
