घुटुवा मैदान में लगी विज्ञान प्रदर्शनी, झारखंड की संस्कृति में रचे-बसे कई स्टॉल भी सजे 

रामगढ़: बेदिया युवा मंच के चौथे वर्षगांठ पर रविवार को घुटुवा पूजा मैदान में युवा महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें रामगढ़ सहित आसपास के जिलों से बेदिया समाज के युवाओं का जुटान हुआ। वहीं समाज के गणमान्य लोगों ने भी समारोह में शिरकत की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीआरडीओ वैज्ञानिक गिरधारी कुमार मांझी,  विशिष्ट अतिथि झामुमो केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया, बेदिया विकास परिषद के केंद्रीय सचिव शंकर बेदिया, सचेतक देवकीनंदन बेदिया, समाजसेवी नेपाल यादव, युगेश बेदिया, गीता देवी, गोविंद बेदिया, सुरेंद्र बेदिया, रामदास बेदिया सहित कई मौजूद रहे।

अवसर पर विशेष तौर पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों और किशोरों ने एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में इसरो का मंगलयान, एसी जेनरेटर, सोलर सिस्टम, इको फ्रेंडली हाउस सहित कई मॉडल आकर्षण का केंद्र रहे। जिनका अवलोकन करते लोगों को बच्चों ने मॉडल से संबंधित पूरी जानकारी भी दी। वहीं युवा महोत्सव के तहत मैदान में झारखंड की में रचे-बसे उत्पाद, व्यंजन सहित अन्य स्टॉल भी लगाए गए। यहां वेज बेकरी प्रोडक्ट, काशी घास का हैंडीक्राफ्ट, महुआ चाय, जड़ी-बूटी सहित सामाजिक साहित्य और परिधान के स्टॉल पर लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली।

अवसर पर बच्चों और युवाओं के बीच पेंटिंग, सामान्य ज्ञान क्विज सहित नाच-गान की प्रतिस्पर्धा का आयोजन हुआ। पेंटिंग सिनियर वर्ग में आदित्य कुमार बेदिया पहले, पूजा कुमारी दूसरे और कविता कुमारी तीसरे स्थान पर रही। वहीं पेंटिंग जूनियर वर्ग में प्रगति कुमारी को पहला, आंचल कुमारी को दूसरा और आरोही कुमारी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। विज्ञान प्रदर्शनी सिनियर का विजेता सारथ करमाली, पवन कुमार और यशवर्धन का ग्रुप रहा। वहीं विज्ञान प्रदर्शनी जुनियर ग्रुप में पहले स्थान पर रीत बेदिया, दूसरे स्थान पर कशिश बेदिया और तीसरे स्थान पर सुशील और पुष्पम संयुक्त रूप से रहे। डांस सिनियर वर्ग में आयुष डांस ग्रुप पहले, कुसुम डांस ग्रुप दूसरे और राजदीप डांस ग्रुप तीसरे स्थान पर रहा। डांस जुनियर ग्रुप में शिल्पी डांस ग्रुप को पहला, आरती डांस ग्रुप को दूसरा और अंकिता डांस ग्रुप को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सिनियर वर्ग में कृष्णा बेदिया पहले, रूपा कुमारी दूसरे और रिंकू बेदिया तीसरे स्थान पर रहे। वहीं सामान्य ज्ञान जुनियर वर्ग में अक्षय कुमार को पहला, लक्ष्मी कुमारी को दूसरा और आदित्य बेदिया को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। गायन सिनियर वर्ग में पहला आरबी ग्रुप, दूसरा आरती ग्रुप और तिहरा द्रौपदी ग्रुप रहा। जबकि जूनियर वर्ग में सुनीता बेदिया को पहला, नवीन कुमार बेदिया को दूसरा और रणवीर बेदिया को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश बेदिया और संचालन लखेंद्र बेदिया ने किया। आयोजन को सफल बनाने में मंच के उपाध्यक्ष अजय कुमार मांझी, कोषाध्यक्ष गुहीराम बेदिया, उप कोषाध्यक्ष त्रिदेव बेदिया, उप सचिव इंदु बेदिया, बिरजू, कृष्णा अनिल, हरिश संतोष, सिद्धार्थ, अमित, अभय, अरुण सहित अन्य ने सराहनीय योगदान दिया। 

By Admin

error: Content is protected !!