रामगढ़: भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के भुरकुंडा-पतरातू मुख्य मार्ग स्थित नलकारी नदी पुल पर अज्ञात बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर उसे रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात तकरीबन 08:00 बजे हेमंत मांझी पिता महेश मांझी हुरूमगढ़ा, जवाहनगर निवासी अपाची बाइक JH 24 L-0776 पर सवार होकर सौंदा डी से भुरकुंडा की ओर जा रहा था। इस दौरान विपरीत दिशा से आते बोलेरो ने उसे चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को भुरकुंडा सीसीएल अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया।
बताते चलें कि भुरकुंडा मेन रोड पर में बीते तीन दिनों में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हुई है। इसे पूर्व मंगलवार को डीवीसी सब-स्टेशन के निकट दुर्घटना हुई थी। सोमवार को नलकारी पुल के निकट सौंदा डी में सड़क दुर्घटना हुई थी। तीनों दुर्घटनाओं में अब तक छह लोग घायल हो चुके हैं।