रामगढ़: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आगामी सात जून को मां छिन्नमस्तिका के पावन सिद्धपीठ रजरप्पा आएंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा भुरकुंडा मंडल की बैठक शुक्रवार को रिवर साइड स्थित शास्त्री पार्क में हुई। जिसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अजय पासवान और संचालन मंडल महामंत्री ज्योति सिंह ने किया। बैठक में अजय पासवान ने कहा कि आगामी सात जून को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के स्वागत कार्यक्रम को लेकर भाजपा भुरकुंडा मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सुबह सात बजे रामगढ़ के कोठार जाएंगे। जहां शहीद निर्मल महतो चौक के निकट रजरप्पा जाने के क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष ने अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं को स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने का आव्हान किया।
बैठक में मुख्य रूप से भाजपा ओबीसी मोर्चा के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडलीय प्रभारी योगेश दांगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा, शैलेंद्र कुमार, मंडल मंत्री अशोक कुमार, विजय सिंह, सुभाष दास उर्फ काला बाबू, बीनू भगत, राजेश गुप्ता, आनंद कुमार शर्मा, संजय पासवान, अनिल कुमार, संजय रवि सहित अन्य उपस्थित थे।
