मांडू: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मांडू प्रखंड में शुक्रवार को जगह-जगह पौधरोपण और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरूषों ने भागी सुनिश्चित करते हुए पर्यावरण की सुरक्षा का संकल्प दोहराया। अवसर पर मांडूडीह पंचायत सचिवालय में समाजसेवी संस्था लीड्स के तत्वावधान में पौधों का वितरण किया गया। पंचायत के मुखिया बैजनाथ राम ने ग्रामीणों को कई फलदार वृक्षों के पौधे दिए। साथ पौधरोपण कर पर्यावरण की सुरक्षा में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। इस दौरान मुखिया ने कहा कि हर नागरिक को कम से कम वर्ष में एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए और उसकी सुरक्षा भी करनी चाहिए। पेड़-पौधे ही वातावरण को दूषित होने से बचाते हैं और प्राणवायु ऑक्सीजन का उत्सर्जन भी करते हैं। धरती पर जीव-जंतुओं का अस्तित्व ही पेड़-पौधों पर निर्भर है। उन्होंने कहा कि सभी अपने घर और आसपास स्वच्छता भी जरूर रखें। प्रदूषण के दुष्प्रभाव और गंभीर बिमारियों से बचने के लिए स्वच्छता बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में लीड्स संस्था के कोऑर्डिनेटर धर्मेंद्र प्रसाद, उमेश प्रसाद, शिव शंकर गंझू, ईश्वर सिंह भोक्ता, परमेश्वर गंझू, दशरथ शाह, सुरती देवी, रूबी देवी, बबीता देवी, संजना देवी, विभा देवी, किरण देवी, आरती देवी, रीता देवी, गीत देवी, सुनीता देवी, सोनी देवी, लक्ष्मी देवी, संगीता देवी, मुस्कान देवी, रेखा देवी, बासमती देवी, हीरामणि देवी सहित कई ग्रामीण किसान उपस्थित थे।

मांडू के गरगाली में किया गया पौधरोपण

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मांडू के आदर्श ग्राम गरगाली में मांडू चट्टी पंचायत के पूर्व मुखिया फूलमती देवी के नेतृत्व में गरगाली फुटबॉल ग्राउंड में कई फलदार वृक्ष के पौधे लगाए। इस दौरान फूलमती देवी ने कार्यक्रम में शामिल लोगों को पर्यावरण के महत्व और बढ़ते प्रदूषण के दुष्प्रभाव पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदूषण की रोकथाम और पर्यावरण में संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है। पेड़-पौधे लगाकर  ही पर्यावरण का संरक्षण किया जा सकता है। पर्यावरण को सबसे अधिक नुकसान प्रदूषण और पेड़-पौधों की कटाई से हो रहा है। सभी को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। पर नियंत्रण कर वातावरण को स्वच्छ रखना भी आवश्यक है। मौके पर वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक सिंह अनीता देवी, नेहा देवी, पूनम देवी, कालावती देवी, सतीश कुमार शर्मा, परमेश्वर ठाकुर, रामेश्वर गंझू, कुलेश्वर महतो, रामेश्वर महतो, शंकर महतो, देवचन्द महतों, राजेन्द्र महतो, पप्पू महतो, विपीन महतो, सन्तोष महतो, जालेश्वर महतो सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

सपोर्ट संस्था ने भी किया पौधरोपण

मांडू  प्रखंड के गरगाली में संस्था सपोर्ट ने पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।  अवसर पर गांव के महिला -पुरुष किसानों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और  पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सपोर्ट संस्था के कैडर सदस्य भी शामिल रहे। मौके पर ललिता और सुनीता दीदी ने किसानों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए ।

By Admin

error: Content is protected !!