BJP district minister resignedBJP district minister resigned

प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी इस्तीफे की जानकारी

रांंची: भारतीय जनता पार्टी के रांची जिला मंत्री (ग्रामीण) ने मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ भाजपा से इस्तीफा दे दिया। सुकुरहुटू रिंग रोड स्थित हरिनाथ ट्रेडर्स प्रतिष्ठान में प्रेसवार्ता कर उन्होंने इसकी जानकारी दी। हरिनाथ साहू ने कहा कि वे रांंची जिला मंत्री सह ठाकुरगांव मंडल के संगठन प्रभारी पद सहित प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे द। उनके साथ भाजपा रांंची जिला कमेटी के कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी इस्तीफा दे रहे हैं।

पार्टी छोड़ने के संबंध में हरिनाथ साहू ने कहा कि पिछले छह वर्षों से अधिक समय तक भारतीय जनता पार्टी में रहकर राष्ट्रवाद एवं अंत्योदय के विचारधारा के साथ पूरे समर्पण से काम करता रहा। भाजपा रांंची जिला ग्रामीण टीम जातिवाद और सामाजिक तुष्टिकरण से ग्रस्त है। इससे लगातार अपमानित और शोषित महसूस करता आ रहा हूँ। कहा कि भाजपा हिंदुत्व के नाम पर आदिवासी, दलित और पिछड़ा वर्ग के लोगों का शोषण कर रही है। इसलिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा रांची ग्रामीण जिलाध्यक्ष को इस्तीफा दे रहा हूं।

इन्होंने भी दिया पार्टी से इस्तीफा

हरिनाथ साहू ने बताया कि भाजपा का दामन छोड़नेवालों में भाजपा रांची जिला ग्रामीण मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा  प्रदीप ठाकुर, कांके मंडल उपाध्यक्ष बेनी साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा कांके मंडल अध्यक्ष सलामत अंसारी, सरवर अंसारी, भाजपा झारखंड प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के रविंद्र साहू, भाजपा कांके मंडल किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष नंदकिशोर महतो, सुदर्शन ठाकुर, किसान मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष दशरथ साहू, कांके मंडल से बाबूलाल साहू , जनक प्रजापति, ठाकुर गांव मंडल युवा मोर्चा के मुकेश साहू, हीरा लाल साहू, संजय साहू, कोकर मंडल के पंकज कश्यप, कुंज बिहारी लाल, कांके प्रखंड के पंकज साहू , अरुण कुमार, जयप्रकाश साहू, पवन कुमार, डॉ मुरारी गुप्ता सहित कई भाजपा समर्थकों ने अपनी सदस्यता से त्यागपत्र की घोषणा की है ।

By Admin

error: Content is protected !!