रांची :  आदिवासी नौकरानी को आठ साल तक बंंधक रखकर अत्याचार करने के मामले में पुलिस ने भाजपा नेत्री सीमा पात्रा को आज गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दो दिनों से गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा के नेतृत्व में सीमा पात्रा को अशोक नगर स्थित आवास से गिरफ्तार किया गया है और आज ही कोर्ट में पेश किया जाएगा।  बताया जाता है कि आठ वर्षों से नौकरानी सुनीता खाखा को बंधक बनाकर पूर्व आईएएस महेश्वरी पात्रा की पत्नी सह भाजपा नेत्री सीमा पात्रा प्रताड़ित करती आ रही थी। सुनीता के साथ बर्बरता पूर्वक मारपीट और अमानवीय तरीके से व्यवहार करती थी। सीमा पात्रा पर आईपीसी की धारा 323/325/346 और 374 के साथ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। वहीं भाजपा ने सीमा पात्रा को पार्टी से निलंबित कर दिया है।

By Admin

error: Content is protected !!