BJP protested in 12 blocksBJP protested in 12 blocks

भाजपा नेताओं ने वर्तमान सरकार को बताया भ्रष्ट और नाकाम

  • 7 से 13 नवंबर तक 263 प्रखंडों पर होगा प्रदर्शन

रांंची: पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत सोमवार से सूबे के प्रखंड मुख्यालयों पर भाजपा ने आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम की शुरुआत की। पहले दिन राज्य के 10 जिलों के 12 प्रखंड मुख्यालय पर भाजपा ने प्रदर्शन किया। विभिन्न प्रखंड में हुए कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, सांसद बीडी राम, विधायक नवीन जायसवाल, मनीष जायसवाल, समरीलाल, किशुन दास मुख्य रूप से शामिल हुए।  भाजपा के अनुसार पहले दिन आक्रोश प्रदर्शन में प्रखंड मुख्यालयों पर 20 से 25 हजार लोगों ने राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया है। पहले दिन रांंची के नामकुम, पलामू के पीपरा, हजारीबाग के दारु, चतरा के पत्थलगड्डा, गिरिडीह के गांडेय ,पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया सरायकेला खरसावां के कुचाई, पाकुड़ के हिरणपुर,प श्चिमी सिंहभूम के बंदगांव, देवघर के मोहनपुर और देवघर नगर प्रखंड में आक्रोश प्रदर्शन किया गया।

BJP protested in 12 blocks

लालू यादव की तरह जेल आते-जाते रहेंगे हेमंत : बाबूलाल

गिरीडीह जिला के गांडेय में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी से राज्य सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सूबे में विकास ठप है और सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह लगी हुई है। सरकार के संरक्षण में राज्य को लूटा जा रहा हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी इसमें शामिल हैं। अपराधियों और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण दिया जा रहा है। गरीब आदमी शिकायत लेकर जाता है तो झूठे मुकदमों में फंसा दिया जाता है। कहा कि सरकारी संपत्ति लूटने के कारण आज भी लालू यादव जेल आते जाते रहते हैं, यही हश्र हेमंत सोरेन का भी होनेवाला है।

By Admin

error: Content is protected !!