BJP protested in front of Ramgarh CollectorateBJP protested in front of Ramgarh Collectorate

राज्य की खनिज संपदा की लूट रही हेमंत सरकार : विद्युत वरण महतो

रामगढ़: पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत भाजपा ने बुधवार को रामगढ़ जिला समाहरणालय के समक्ष आक्रोश प्रदर्शन किया। जिसमें मुख्य रूप से जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महत़ो, हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा, खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा सहित हजारों  कार्यकर्ता शामिल रहे। जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने प्रदर्शन कार्यक्रम की अध्यक्षता की। छावनी फुटबॉल मैदान से मोटरसाइकिल जुलूस निकालकर भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जिला समाहरणालय पहुंचे। जहां भाजपाइयों ने ‘हेमंत हटाओ, झारखंड बचाओ’ के नारे लगाते हुए हेमंत सरकार के खिलाफ विरोध जताया।

हेमंत सरकार पर भाजपा नेताओं ने साधा निशाना

अवसर पर सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा की भाजपा के शासन में विकास की योजनाएं तेजी से बढ़ रही थीं, हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार तेजी से बढ़ रहा है। हेमंत सरकार राज्य की खनिज संपदा लूटने में लगी है। टेंडरों के बदले मोटी रकम की वसूली की जा रही है। जिससे राज्य में विकास कार्य ठप हो चुका है।

अपने संबोधन में खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। महत्वपूर्ण विभागों में खोज-खोजकर भ्रष्ट अधिकारियों की पदस्थापना की जा रही है। राज्य में बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है। राज्य की जनता सरकार से दुखी और लाचार दिख रही है।

वहीं हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने कहा की झारखंड में लूट और भ्रष्टाचार चरम पर है। इसका नमूना जिला समाहरणालय के निकट साढ़े सात करोड़ में बन रहे पार्क के रूप में दिखता है। जो आबादी से बिल्कुल दूरी पर डीएमएफटी फंड से बनाया जा रहा है जो लूट और भ्रष्टाचार का ही एक हिस्सा है।

आक्रोश प्रदर्शन में ये रहे शामिल

मौके पर 20 सूत्री कार्रवाई समिति के पूर्व उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, सांसद प्रतिनिधि प्रकाश मिश्रा, नारायण चंद्र भौमिक,डॉ. संजय सिंह, इलरानी पाठक, रंजीत सिन्हा, अमरेंद्र गुप्ता, चंद्रेशेखर चौधरी, संजय सिंह, खिरोधर साहू, रंजन फौजी, राजू चतुर्वेदी, बलराम महतो, अखिलेश प्रसाद, वसुध तिवारी, राजू कुशवाहा, किरण देवी, दिलीप सिंह, रमेश वर्मा, संजीव बावला,  दीनदयाल कुमार, राजीव पामदत्ता, सत्यजीत चौधरी, संतोष शर्मा, प्रवीण सोनू, कीर्ती गौरव, महेंद्र प्रजापति,  दीपक सोनकर, शिव कुमार महतो, कुमेल उरांव, प्रिया करमाली,विजय जायसवाल,रोबिन गुप्ता,संजय अग्रवाल, ब्रजेश पाठक, सोनू कुशवाहा,.गणेश स्वर्णकार, सैयद किरमानी, सन्नी कुशवाहा, बबलू साव, रवि मिश्रा, ऋषिकेश सिंह, भीमसेन चौहान, धीरज साहू, पीएन सिंह, सरिता ठाकुर, सतीश मोहन मिश्रा सहित कई शामिल रहे।

By Admin

error: Content is protected !!