रांची में निकाला जनाक्रोश मार्च

रांची : भारतीय जनता पार्टी महानगर कमेटी ने बुधवार को अंकिता हत्याकांड के खिलाफ “पाप का घड़ा फोड़” कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के तहत भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घड़ा और स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर जनाक्रोश मार्च निकाला। इस दौरान अंकिता हत्याकांड पर सरकार और प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए जमकर नारेबाजी की गई। राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, दलितों पर अत्याचार हो रहा है, अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है और राज्य सरकार संवेदनहीन हो चुकी है। भ्रष्टाचार चरम पर है और जनता को झूठे वादों के जाल में फंसाया जा रहा है। कहा कि राज्य सरकार के पाप का घड़ा भर गया जो जल्द ही फूट जाएगा। कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद आदित्य साहू, रांची विधायक सीपी सिंह, पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय सहित भाजपा रांची महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता सहित कई नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

By Admin

error: Content is protected !!