बड़कागांव : प्रखंड के साढ़ पंचायत भवन में बड़कागांव मुखिया संघ के चुनाव को लेकर बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से बड़कगांव पश्चिमी पंचायत के मुखिया रंजीत कुमार को अध्यक्ष, गोंदलपुरा पंचायत के मुखिया वासुदेव यादव को सचिव और साढ़ पंचायत की मुखिया सुलेखा देवी को संघ का कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं उपसचिव चोपदार बलिया  मुखिया पूजा कुमारी, उपाध्यक्ष डाड़ीकला मुखिया मोहम्मद इलियास अंसारी, तलसवार मुखिया गीता देवी, कार्यालय सचिव चेपाकला मुखिया अनिकेत कुमार नायक, संयोजक सीकरी मुखिया प्रभु महतो, बड़कागांव पूर्वी पंचायत मुखिया विमला देवी, प्रवक्ता मध्य पंचायत मुखिया तकरीमुल्लाह खान, संगठन सचिव बादम पंचायत मुखिया सुनीता देवी और संरक्षक के रूप में कमला देवी का मनोनयन किया गया। अवसर पर संघ के नवमनोनित पदाधिकारियों को बधाई दी गई। बैठक की अध्यक्षता फुलवा देवी और संचालन भीखन महतो ने किया। मौके पर सोहनलाल महतो, पारसनाथ प्रसाद, बेबी कुमारी, बिगल प्रसाद, इस्मत आरा, गीता देवी, एतवरिया देवी, सनित कुमार सहित अन्य पंचायतों के मुखिया मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!