गिरिडीह : पारसनाथ में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण शिविर का दीप प्रज्जवलित कर विधिवत उद्घाटन हुआ। शिविर की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश कर रहे हैं।
आज उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय महामंत्री सह प्रदेश प्रभारी सैकिया, राष्ट्रीय संगठक वी सतीश, भाजपा विधायक दल के नेता बाबुलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह और केंंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी शामिल हुए। शिविर में भाजपा के विधायक, वरीय नेतागण और प्रदेश संगठन के पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।