रांची : भारतीय जनता युवा मोर्चा (कला एवं खेल प्रकोष्ठ), रांची महानगर के तत्वावधान में मंगलवार को झारखंड माध्यमिक परीक्षा में सफल कई छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कांके रोड स्थित बिरसा उच्च विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रांची नगर निगम के उप महापौर संजीव विजयवर्गीय शामिल हुए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अवसर पर विशिष्ठ अतिथि  भाजपा नेता भीम प्रभाकर, भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर अध्यक्ष  रोमित नारयण सिंह, भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव रंजन,.महादेव पांडेय, गोपाल सिंह सहित स्कूल की प्रचार्या सुषमा तिवारी समेत कई छात्र -छात्राएं उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!