रांची: भाजयुमो ने कारगिल विजय दिवस पर निकाली पदयात्रा

सेना के जवानों का साहस और शौर्य हमेशा याद किया जाएगा : सीपी सिंह

रांची : भारतीय जनता युवा मोर्चा रांची महानगर ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मंगलवार को कचहरी चौक से शहीद चौक तक पद यात्रा निकाली। जिसमें रांची विधायक सीपी सिंह मुख्य रुप से शामिल हुए। पद यात्रा में हाथों में तिरंगा लिए भारत माता का जयघोष करते हुए बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। अवसर पर विधायक सीपी सिंह ने कहा कि  भारतीय सेना ने कारगिल के दुर्गम क्षेत्र में दुश्मनों को अपना शौर्य और पराक्रम दिखाया था। जवानों की वीरता, अदम्य साहस और बलिदान देश हमेशा याद रखेगा।

पदयात्रा में वरीष्ठ भाजपा नेता बालमुकुंद सहाय, उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय, महानगर अध्यक्ष केके गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता अमित सिंह, कार्यसमिति सदस्य मुनचुन राय, संदीप वर्मा, उमेश रंजन साहू, संजय जयसवाल, प्रदेश युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सतदेव मुंडा, महानगर उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह पटेल, जितेंद्र वर्मा, नीरज सिंह, महामंत्री वरुण साहू, बलराम सिंह, अनिता वर्मा, ओमप्रकाश पांडेय, सुजीत शर्मा, उमेश यादव, सूर्य प्रताप, प्रिंस कुमार, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रंजीत नाथ सहदेव, कुंदन कुमार, सचिन साहू, राहुल सिन्हा, साहित्य पवन, ऋषि गककर,अभिषेक चौधरी, सनोज सिंह, पीयूष विजयवर्गीय सहित अन्य शामिल रहे।

By Admin