हजारीबाग: बिहार झारखंड सीमा पर चौपारण थाना क्षेत्र‌ में जीटी रोड पर अवैध विदेशी शराब लदा बोलेरो जब्त किया गया है। मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग हजारीबाग और उत्पाद विभाग गया (बिहार) ने बीती रात शराब तस्करी के विरुद्ध चौपारण थाना क्षेत्र अंतर्गत दनुआ के निकट जीटी रोड पर संयुक्त अभियान चलाया। 

इस क्रम में सफेद रंग की बोलेरो ( JH 05 EC 0485) की तलाशी ली गई। जिसपर अलग-अलग ब्रांड की व्हिस्की की 259 बोतलें और 192 केन बीयर पाई गई। बोलेरो गाड़ी को जब्त करते हुए चालक कमलेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। जबकि शराब तस्करी के इस नेटवर्क की छानबीन में जुट गई है।