रांची: फेडरेशन ऑफ मुस्लिम वूमेन की ओर से 12 और 13 अक्टूबर को ऑनर 7.0 वेडिंग एंड फेस्टिव एक्सपो का आयोजन किया जाएगा। एक्सपो का उद्घाटन 12 अक्टूबर को दोपहर एक बजे अंजुमन प्लाजा हॉल में होगा। कार्यक्रम में डॉ. सुम्बुल आलम और डॉ. रोमाना रहमान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
दो दिवसीय एक्सपो में खरीदारी, खानपान और मनोरंजन के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की जाएंगी। आयोजन में कुल 40 स्टॉल लगाए जाएंगे। फूड कोर्ट के साथ बच्चों के लिए विशेष प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। आयोजकों को उम्मीद है कि यह एक्सपो लोगों को एक ही परिसर में खरीदारी और मनोरंजन के कई विकल्प उपलब्ध कराएगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए फेडरेशन की अध्यक्ष खुशबू खान के नेतृत्व में टीम जुटी हुई है। शमीन, फरहा, सादिया, रेशमा, हिना, तस्बात्सुम और अन्य सहयोगी आयोजन की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

