रामगढ़: बासल थाना क्षेत्र अंतर्गत पतरातू-रामगढ़ फोरलेन पर बलकुदरा ओवरब्रिज के निकट गुरुवार को ट्रेलर ने मारूति कार में टक्कर मार दी। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। जबकि कार के दाहिने भाग में क्षति पहुंची है।

मिली जानकारी के अनुसार मारूति कार (JH 02E 3547) पतरातू से मतकमा चौक की ओर आ रही थी। इस क्रम में इसी लेन पर विपरीत दिशा से ट्रेलर का ड्राइवर पतरातू की ओर जाने के लिए सड़क क्रॉस करने लगा। इस बीच ट्रेलर ने सामने से आती मारूति कार में दाहिने तरफ टक्कर मार दी। गनिमत यह रही कि कार पर सवार सभी लोग सुरक्षित रहे।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से हटाकर किनारे किया गया। वहीं मामले की सूचना पर पहुंची बासल पुलिस दुर्घटना की जानकारी लेते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई में जुट गई। बताया जाता है कि वाहनों के बीच सीधी टक्कर होती तो नुकसान बड़ा हो सकता था।
