रामगढ़: केंद्रीय मिलन सरहुल पूजा समिति के तत्वाधान में मंगलवार को रिवर साइड सरना स्थल में प्राकृतिक सरहुल पूजा की गई। अवसर पर मुख्य पाहन देवनाथ मुंडा और पाहन राजेंद्र मुंडा की अगुवाई में पारंपरिक तरीके से सखुआ वृक्ष के नीचे पूजा-अर्चना की गई। इससे पूर्व पाहन ने घड़े में जल भरकर सरना स्थल पर स्थापित किया। वहीं नये पुष्प और फल चढ़ाकर पूजा अर्चना की। पाहन ने मां सरना से क्षेत्र की खुशहाली के साथ-साथ बेहतर फसल और अच्छी बारिश की कामना की। पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं ने सरना स्थल पर मत्था टेक सुख-समृद्धि की कामना की। पाहन ने श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर और फूल खोंसी कर आशीर्वाद दिया। पूजा के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।
मौके पर समिति के अध्यक्ष दर्शन गंझु, रंजीत बेसरा, आजाद भुइंया, मिथलेश टुडू, रितिका भोक्ता, संतोष उरांव, देवकुमार बेदिया, राज करमाली, मनोज करमाली, धनीराम मांझी, रोहित मुंडा, रेणुका खालको, विनोद बेदिया, कृष्ण नायक, मिंटू मुंडा, संजय लिंडा, रवि उरांव, राजकुमार गोंड, अनिल एक्का, संतोष करमाली, संजय करमाली, बरतू उरांव, रसैल एक्का, रोशन करमाली, विजय मुंडा, बागेश करमाली, सुरेश रजवार, सोरोफिना एक्का, मारर्गेट खलको, जोशफिन डिसूजा, प्रेमी सलोनी तिर्की, ललिता देवी, मुद्रिका देवी, संगीता देवी, रतन देवी, मीना देवी, राहुल करमाली, छोटू बेसरा, शिव शंकर राम, मीना देवी, संजय करमाली, संदीप लकड़ा, बिरसा उरांव सहित कई लोग मौजूद थे।