रामगढ़: पटेल नगर पंचायत के करमाली टोला स्थित सरना स्थल पर मंगलवार को केंद्रीय मिलन सरहुल समिति भुरकुंडा कोयलांचल के तत्वावधान में सरहुल पूजा की गई। पाहन माना मुंडा ने सखुआ पेड़ के समक्ष पारंपरिक तरीके पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। पूजा के उपरांत पाहन ने श्रद्धालुओं को तिलक लगाया और फूल खोंसी कर आशीर्वाद दिया। वहीं चना और गुड़ का प्रसाद भी बांटा गया। 

मौके पर श्रीनाथ करमाली, विक्रम करमाली, राजन करमाली, संतोष राम करमाली, राहुल करमाली, राजेश करमाली, बाली करमाली, सूरज करमाली, संजीव, सागर, अमन करमाली, गणेश करमाली, नंद किशोर करमाली, विक्की करमाली, पृथ्वी राज, अन्नू करमाली, तनु करमाली, शीला करमाली,मोना करमाली, निशा करमाली, मनीषा करमाली सहित कई मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!