सीएम हेमंत सोरेन ने किया हॉकी विश्व कप मेंस ट्राफी का अनावरणCM Hemant Soren unveiled the Hockey World Cup Men's Trophy

ओडिशा में 13 जनवरी से आरंभ होगी पुरूष हॉकी विश्व कप प्रतियोगिता

रांची। सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में पुरूष हॉकी विश्व कप की ट्रॉफी का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने भारत मे पुरुष विश्वकप हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इस ट्रॉफी को देश के कई राज्यों के कई शहरों में ले जाया जा रहा है, जहाँ खेल प्रेमी और आम जनता इसका अवलोकन कर रहे हैं । हॉकी इंडिया की इस पहल से विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता के प्रति एक माहौल तैयार होगा।

उन्होंने इस आयोजन के लिए हॉकी इंडिया के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। बताते चलें कि भारत में 13 जनवरी से पुरुष विश्व कप प्रतियोगिता आरंभ होगी। जिसका शुभारंभ ओडिशा में किया जाएगा।

मौके पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता और मिथिलेश कुमार ठाकुर, विधायक वैद्यनाथ राम, हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और भारतीय महिला हॉकी चयन समिति की सदस्य अंशुता लकड़ा, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुमराय टेटे, महिला हॉकी खिलाड़ी अश्रिता लकड़ा, हॉकी झारखंड के सीईओ रजनीश कुमार, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह और रणधीर कुमार, उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक आरपी सिंह और रांची के जिला खेल पदाधिकारी मौजूद थे।

 

यह भी पढ़ें- सुखविंदर सिंह सुक्खू बने हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री

By Admin