रामगढ़: पतरातू प्रखंड के कुरसे गांव स्थित शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को स्थानीय लोगों की बैठक सन्नी सिंह की अध्यक्षता और वीरेंद्र यादव के संचालन में हुई। जिसमें मंडा पूजा की तिथि निर्धारित की गई। साथ ही सर्वसम्मति से श्री श्री मंडा पूजा समिति कुरसे का पुनर्गठन किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 25 मई को मंडा पूजा को लेकर जागरण का आयोजन किया जाएगा। 02 जून को पाठ विवाह होगा। वहीं 08 जून को मंडा पूजा किया जाएगा, जो 09 जून को संपन्न होगा।
पुनर्गठित मंडा पूजा कमेटी में अध्यक्ष रामदास बेदिया, उपाध्यक्ष शनि सिंह, कोषाध्यक्ष जयदेव सिंह, सचिव वीरेंद्र यादव, सहसचिव मनोहर करमाली मनोनीत किए गए। वहीं पूजा के सफल आयोजन हेतु मार्गदर्शक मंडली में फुलेश्वर राम, सहदेव ठाकुर, महेश सिंह, राणा प्रताप सिंह, धनेश्वर यादव, पंकज सिंह, दिनेश सिंह, राज कपूर सिंह, जय लाल सिंह, जनार्दन मुंडा, विश्वनाथ मुंडा, संतोष यादव, लोकनाथ करमाली, गिरधारी गोप शामिल किए गए हैं। जबकि समिति के सदस्यों में दीपक सिंह, संतोष बेदिया, राजेंद्र बेदिया, दीपक प्रजापति, अजय तुरी आशीष सिंह, कृष्ण करमाली, राहुल करमाली, वीरेंद्र मुंडा, बबलू मुंडा, पवन मुंडा, जगन्नाथ मुंडा, प्रिंस बेदिया, गजेंद्र सिंह, परमवीर सिंह, विक्रांत सिंह, अशोक मुंडा, हिमांशु यादव, प्रीतम सिंह, सोनू यादव, सूरज मुंडा, कार्तिक मुंडा, मनोहर मुंडा सहित अन्य शामिल हैं।