उरीमारी (हजारीबाग): राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय में रविवार को क्षेत्रीय सचिव सह हजारीबाग कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राजू यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें आगामी 6 मई विधानसभा मैदान (धुर्वा) रांची में आहूत संविधान बचाओ रैली को लेकर चर्चा की गई।

इस दौरान राजू यादव ने कहा कि रैली को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, महासचिव संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल, झारखंड प्रभारी के राजू , सह प्रभारी डॉ. सिरिवेला प्रसाद, केन्द्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन सह बेरमो विधायक कुमार जयमंगल (अनुप सिंह) सहित कई प्रमुख मंत्रीगण और राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता रैली को संबोधित करेंगे। राजू यादव ने बैठक में उपस्थित लोगों से संविधान बचाओ रैली में बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की। 

बैठक में विस्थपित संघर्ष मोर्चा के सचिव महादेव बेसरा, आरसीएमयू बिरसा शाखा अध्यक्ष लालो महतो, सचिव कंचन मांझी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कानू मरांडी, जीआर भगत, क्षेत्रीय  सुरक्षा समिति सदस्य गणेश राम, धर्मदेव करमाली, विश्वनाथ मांझी, दिलीप कुमार, राजकुमार सिंह, टहल गोप, दीपक विश्वकर्मा, अली हसन खान, बाल्मीकि यादव, बिश्राम सोरेन, राजेंद्र प्रसाद यादव, पार्थो भट्टाचार्जी, वकील अंसारी, बाबूराम, भोला रविदास, नाथू प्रसाद, मुबारक अंसारी, राम लखन साव, सिगु मांझी, मन्नू टुड्डू, पूरन मांझी, कुल्लू प्रजापति,चारो मांझी, नरसिंह, शिबू ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।

By Admin

error: Content is protected !!