राहुल गांधी की जनसभा को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने किया स्थल का निरीक्षण

रांची: आगामी माह में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांंधी की प्रस्तावित रैली को लेकर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने खूंटी और गुमला जिले में जनसभा स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित रैली को लेकर सभी कार्यकर्ताओं को होमवर्क में जुट जाने का निर्देश भी दिया।

इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी की रैली से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं, किसानों, महिलाओं, आदिवासियों के बीच राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर काफी उत्साह है। जनता को भी भरोसा है कि इंडिया गठबंधन की सरकार ही उनका दर्द को कम कर सकती है। कहा कि गांव के लोग महंगाई और बेरोजगारी से निजात पाना चाहते है और यही कारण है कि लोगों को भरोसा कांग्रेस और इंडिया एलायंस के पक्ष में दिख रहा है।

स्थल निरीक्षण के दौरान अमुल्य नीरज खलखो, रवीन्द्र सिंह, मानस सिन्हा गुमला जिलाध्यक्ष चैतु उरांव, खूंटी जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष रौशन बरवा सहित अन्य शामिल थे। यह जानकारी प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने दी है। 

 

By Admin

error: Content is protected !!