दुमका: अपराधियों ने घर में घुसकर युवक को मारी गोली, मौतCrime

दुमका: अपराधियों ने घर में घुसकर युवक को मारी गोली, मौ
दुमका : तालाझारी थाना क्षेत्र के सहारा बाजार में बीती रात अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात तकरीबन डेढ़ बजे सहारा बाजार दिलीप कुमार साह (39वर्ष) के घर घुसकर अपराधियों ने गोली मार दी।

मामले में मृतक की पत्नी ने कहा दिलीप रंग-रोगन का काम करते थे। बीते 11 अक्टूबर को ही दिल्ली से लौटे थे। बिजली नहीं होने और गर्मी के कारण घर का दरवाजा खुला रखकर सोये थे। लगभग डेढ़ बजे तीन अज्ञात अपराधी घर में घुसे और गोली मारकर भाग निकले।

मृतक दिलीप कुमार साह मूलतः बिहार के बांका जिले से थे और बीते 20 वर्षों से यहां अपने ससुराल में रह रहे थे। इधर पुलिस मामले की गुत्थी सुलझाने और अपराधियों के धर-पकड़ के प्रयास में जुटी हुई है।

By Admin