रांची : उपायुक्त रांची राहुल कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को पहाड़ी मंदिर का भ्रमण किया। इस दौरान उप विकास आयुक्त, रांची विशाल सागर, अनुमंडल पदाधिकारी रांची दीपक दुबे और मंदिर समिति के सदस्य उपस्थित थे। सावन महीने के मद्देनजर मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए की गई तैयारियों का उपायुक्त द्वारा जायजा लिया गया। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसे लेकर उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

पूरे श्रावण मास और विशेषकर सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उपायुक्त ने विधि-व्यवस्था के संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी को उचित व आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

सिविल सर्जन रांची को उपायुक्त द्वारा श्रद्धालुओं के लिए मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। 

By Admin

error: Content is protected !!