• रिक्रिएशन क्लब भुरकुंडा और सौदा ‘डी’ दुर्गा पूजा पंडाल का सीसीएल बरका-सयाल जीएम ने किया उद्घाटन
रामगढ़: भुरकुंडा कोयलांचल सहित आसपास के सभी पूजा पंडालों के पट खुल गए हैं। मां दुर्गा के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। जगह-जगह बजते भक्तिगीतों और वैदिक मंत्रोच्चार से क्षेत्र गूंजायमान हो रहा है। बाजार की रौनक बढ़ गई है। सड़क पर चहल-पहल काफी देखी जा रही है।
वहीं गुरुवार को रिक्रिएशन क्लब भुरकुंडा द्वारा केदारनाथ मंदिर के प्रारूप पर बने पूजा पंडाल का सीसीएल बरका-सयाल महाप्रबंधक अजय कुमार ने फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही माता के दरबार में मत्था टेक क्षेत्र की सुख और समृद्धि की मंगलकामना की।
मौके पर भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी मनोज कुमार पाठक, सौन्दा ड़ी परियोजना पदाधिकारी रामेश्वर मुण्डा, उरिमारी परियोजना पदाधिकारी दिलीप कुमार, सयाल परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार, विंध्याचल बेदिया, एरिया सिक्योरिटी इंचार्ज एन के सिंह, मनोज सिंह, राकेश सिंह, हरिशंकर दुबे, अशोक गुप्ता, सहित पूजा कमिटी के लोग मौजूद थे।
सौदा ‘डी’ में दुर्गा पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन
श्री दुर्गा पूजा एवं काली पूजा समिति वर्कर्स क्लब सौंदा डी, द्वारा बनाए गए भव्य पंडाल का गुरुवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सीसीएल बरका सयाल महाप्रबंधक अजय सिंह ने फीता काट कर उद्घाटन किया। उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर क्षेत्र की सुख समृद्धि शांति की कामना की। बताते चलें कि सौंंदा ‘डी’ में मथुरा के राधा-कृष्ण मंदिर के प्रारूप पर आकर्षक पंडाल बनाया गया है।
मौके पर भुरकुंडा परियोजना पदाधिकारी मनोज कुमार पाठक, सौन्दा ड़ी परियोजना पदाधिकारी रामेश्वर मुण्डा, उरिमारी परियोजना पदाधिकारी दिलीप कुमार, सयाल परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार, विंध्याचल बेदिया, एरिया सिक्योरिटी इंचार्ज एन के सिंह, वासुदेव साव, दशरथ कुर्मी, संजय यादव, सुरेश खरवार, अशोक गुप्ता, रमाकांत दुबे, पप्पू सिंह भुरकुंडा सचिव, संजय मिश्रा, संजय वर्मा, अशोक शर्मा, दीपक सिंह, सुशील सिंह, राजगिरी चौधरी, रुदल कुमार, संतोष शर्मा, नीरज भट्ट, राकेश सिन्हा, योगेंद्र मांझी, कौशल सिंह, अरविंद कुमार, अजीत जायसवाल, संजय सिंह, उमेश रजक, उमेश, मधु भंडारी, सहेंद्र, रंजीत शर्मा, बबन मिश्रा, सहेंद्र सिंह, अरविंद नायक, चंदन, सहित कई लोग मौजूद थे।