… प्यारा सजा है दरबार भवानी

उरीमारी: शारदीय नवरात्र पर उरीमारी सहित आसपास के क्षेत्र में मां दुर्गा की भक्ति की बयार बह रही है। वैदिक मंत्रोच्चार और भजनों से क्षेत्र गूंजायमान हो रहा है। उरीमारी में हर वर्ष की भांति इस बार भी भव्य और आकर्षक पूजा पंडाल बनाया गया है। मायापुर (प.बंगाल) के इस्कॉन मंदिर के तर्ज पर बने पूजा पंडाल की खूबसूरती देखते बन रही है। गुरुवार को सीसीएल बरका-सयाल के महाप्रबंधक अजय कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया। इसके साथ ही मां दुर्गा की प्रतिमा के पट खोले गए। उपस्थित लोगों ने मां का दर्शन का सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

मौके पर विशिष्ट अतिथि एटक अध्यक्ष रमेंद्र कुमार, उरीमारी परियोजना पदाधिकारी दिलीप कुमार, बिरसा परियोजना पदाधिकारी डी शिवादास, सयाल परियोजना पदाधिकारी सुबोध कुमार, जीवन धारा, सौन्दा डी, हेन्देगीर परियोजना पदाधिकारी रामेश्वर मुंडा, एसओ ईएंडएम अमरेन्द्र कुमार, राजू यादव, संजीव बेदिया, विंध्याचल बेदिया, सीताराम किस्कू, देवेन्द्र सिंह,  शनिचर मांझी, वासुदेव साव, संजय वर्मा, संजय मिश्रा, कानू मरांडी, महादेव बेसरा, कौलेश्वर मांझी, महावीर साव, लालो महतो, कृष्णा सोरेन, राजपति कुमार, मुनीष मांझी, रूस्तम सोहराब, महेश गिरी, कंचन मांझी, डॉ. जी.आर. भगत सहित अन्य मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!