Displaced sensor and affected sensor held meeting in PotangaDisplaced sensor and affected sensor held meeting in Potanga

विस्थापित संवेदक और प्रभावित संवेदक ही करेंगे ठेका कार्य : सूरज बेसरा

बड़कागांव: विस्थापित संवेदक, प्रभावित संवेदक एवं विस्थापित ग्रामीणों की बैठक विस्थापित कार्यालय न्यू बिरसा पोटंगा में सोमवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता रैयत विस्थापित मोर्चा बरका-सयाल के क्षेत्रीय अध्यक्ष सूरज बेसरा एवं संचालन रैयत विस्थापित मोर्चा शाखा न्यू बिरसा के सचिव संजय करमाली ने किया।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उरीमारी, बिरसा एवं न्यू बिरसा परियोजना में जो भी ठेका कार्य का टेंडर निकलता है उसे यहां के विस्थापित संवेदक एवं प्रभावित संवेदक ही काम करेंगे। अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक सीसीएल रांची का भी स्पष्ट आदेश है कि एक करोड़ रुपए तक का ठेका कार्य को पहला प्राथमिकता यहां के विस्थापितों को ही देना है। इसलिए अन्य क्षेत्र के संवेदक यदि इस क्षेत्र में टेंडर डाल भी देता है तो उसे इस क्षेत्र के जमीन पर कार्य नही करने दिया जाएगा।

मौके पर रैयत विस्थापित मोर्चा बरका-सयाल के क्षेत्रीय अध्यक्ष सूरज बेसरा ने कहा कि विस्थापितों की जमीन पर सीसीएल प्रबंधन द्वारा कोयला निकाला जा रहा है। ऐसे में यहां के विस्थापितों का पहला हक बनता है कि वह सीसीएल बरका-सयाल प्रक्षेत्र अंतर्गत उरीमारी परियोजना, बिरसा परियोजना एवं न्यू बिरसा परियोजना के ठेका कार्यों को करें। ऐसे में सीसीएल प्रबंधन विस्थापितों को नजरअंदाज कर ठेका कार्य अन्य क्षेत्र के लोगों को देती है तो यहां के विस्थापित भी अपने हक व अधिकार की लड़ाई के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। रैयत विस्थापित मोर्चा शाखा न्यू बिरसा के सचिव संजय करमाली ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन यहां के लोगों के लिए विकास कार्य करती हैं। विकास कार्य अन्य क्षेत्र के लोगों के करने की वजह से उसकी गुणवत्ता काफी खराब रहती है। ऐसे में जहां सीसीएल प्रबंधन के द्वारा लाखों रुपया खर्च किया जा रहा है। वहीं उसकी गुणवत्ता खराब होने के कारण उसका उपयोग स्थानीय स्तर पर लोग नहीं कर पाते हैं। ऐसे में यहां के स्थानीय विस्थापितों के द्वारा कार्य करने पर उसकी गुणवत्ता भी सही होगी और सीसीएल प्रबंधन के द्वारा किया जा रहा है खर्च भी सही रूप से इस्तेमाल किया जा सकेगा।

बैठक में पोटंगा पंचायत समिति सदस्य बभनी देवी, पोटंगा पंचायत उप मुखिया रविन्द्र सोरेन, वार्ड सदस्य फूलमती देवी, गोवर्धन साव, बिनोद हेंब्रम, सन्नी सोरेन, महावीर साव, चूरामन ठाकुर, जय कुमार, भोला साव, राजपति कुमार, लालधारी साव, पंकज हेंब्रम, आनंद बेसरा, सहावीर हेंब्रम, कुलदीप साव, प्रेम सोरेन, अजय बेसरा, पप्पूलाल मांझी, तलमी देवी, लीलमुनी देवी, डोरकों देवी, क्रांति देवी, ममता देवी, तालोमुनी देवी, कपुरमुनी देवी, कर्मी देवी, सरिता देवी, संगीता देवी, अनिता हंसदा, अनिता देवी, रूबी देवी, सोनमती देवी, सबिता देवी, सरस्वती देवी, सीमा देवी, अंजली हेंब्रम, सरिता बेसरा, अनिता देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!