राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 अगस्त को

गिरीडीह : व्यवहार न्यायालय गिरीडीह में आगामी 13 अगस्त को झालसा रांची के निर्देशानुसार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की सफलता को लेकर सोमवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह वीणा मिश्रा के मार्गदर्शन में स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष एवं सदस्यों, एवं सभी  बैंकों के पदाधिकारियों के साथ  बैठक किया गया।

इसकी जानकारी देते हुए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह सौरव कुमार गौतम ने कहा कि माननीय झालसा, रांची द्वारा आमजनों एवं पक्षकारों के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पुनः राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 अगस्त, 2022 को कराने का निर्देश प्राप्त हुआ है।

बैठक के दौरान सौरव कुमार गौतम के द्वारा बैंक से संबंधित मामलों का अधिक से अधिक संख्या में निष्पादित करने हेतु  संबंधित बैंक के पदाधिकारियों को अपने अपने बैंकों में मामलों को चिन्हित  कर पक्षकारों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह के माध्यम से नोटिस भेजने हेतु निर्देश दिया गया।

बताते चलें कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलहनीय आपराधिक मामले, सिविल मामले, वाहन दुर्घटना वाद से संबंधित मामले, वन विभाग, बिजली विभाग, माप तौल विभाग, श्रम विभाग, उत्पाद विभाग, भूमि अधिग्रहण से संबंधित मामले, सर्टिफिकेट केस, बैंक वाद,  इंश्योरेंस क्लेम, टेलीफोन एवं नगर निगम से संबंधित मामले, ट्रेफिक चालान सहित जनोपयोगी सेवाएं से संबंधित मामलों का निष्पादन पक्षकारों के आपसी सहमति के आधार पर किया जाना है। इसके लिए सभी संबंधित न्यायालयों तथा विभागों से सुलहनीय मामलों को चिन्हित करने तथा संबंधित पक्षकारों को नोटिस प्रदान करने का कार्य किया जा रहा है। 

इस बैठक में अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत गिरिडीह,  विजय कुमार, सदस्य  स्थाई लोक अदालत गिरिडीह सुधीर कुमार सिन्हा एवं सत्येन्द्र नारायण सिंह सहित सभी बैंकों के प्रबंधक उपस्थित थे।
         

By Admin

error: Content is protected !!