बड़कागांव : उरीमारी ओपी क्षेत्र स्थित पसेरिया घाटी में मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार राजू मुंडा (25 वर्ष) और शंभू उरांव (19 वर्ष) दोनों सयाल टीना साइड निवासी मोटसाइकिल जेएच 24 एफ 5999 पर सयाल से पसेरिया घाटी के रास्ते हजारीबाग जा रहे थे। इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही एंबुलेंस और बाइक में भिड़ंत हो गई। बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गये।

राजू मुंडा को पतरातू के अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं शंभू उरांव को उपचार के लिए रामगढ़ ले जाया गया है।

By Admin

error: Content is protected !!