रामगढ़:  जिला कृषि एवं आत्मा, रामगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में कैथा बीज गुणन प्रक्षेत्र में सोमवार को जिला स्तरीय किसान मेला सह प्रादर्श प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। मेला में जिले के सभी प्रखण्डों से कृषकों ने भाग लिया।  मेले में पशुपालन, गव्य, मत्स्य, उद्यान, भूमि संरक्षण, आत्मा, रामगढ़, जलछाजन मिशन, सहकारिता मेधा डेयरी आदि के द्वारा स्टॉल लगाकर विभाग के किसानोपयोगी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

अवसर पर पशुपालन विभाग के द्वारा 150 बत्तख चुजा, 10 बकरा-बकरी, गव्य विभाग के द्वारा 05 गाय का पशुधन विकास योजना 2023-24 के तहत परिसम्पत्ति का वितरण किया गया। वहीं आत्मा रामगढ़ द्वारा जलछाजन योजना के तहत 02 पम्पसेट 10 बकरा-बकरी का वितरण किया गया। जिला के कृषकों के द्वारा लाए गए उत्कृष्ट कृषि प्रादर्श को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

किसान मेला सह प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त  रोबिन टोप्पो उपस्थित रहे। मौके पर संयुक्त कृषि निदेशक, उत्तरी छोटानागपुर परिक्षेत्र, हजारीबाग, जिला कृषि पदाधिकारी, हजारीबाग (रामगढ़), जिला पशुपालन पदाधिकारी, परियोजना निदेशक, आत्मा, रामगढ़, वरीय वैज्ञानिक सह-प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र, माण्डु और अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
=

By Admin

error: Content is protected !!