अध्यक्ष इंद्रजीत छाबड़़ा और सचिव दिनेश कुमार बने

रामगढ़ : पतरातू स्थित शोभा मैरिज हॉल में सोमवार को जिला टेंट डेकोरटर वेलफेयर एसोसिएशन की 15 सदस्यीय टीम के मार्गदर्शन में पतरातू प्रखंड का चुनाव संपन्न हुआ। जिसमे संरक्षक अजय कुमार सिंह, संरक्षक अशोक कुमार, अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छाबड़ा, उपाध्यक्ष जितेंद्र कुशवाहा, उपाध्यक्ष विजय गोस्वामी, सचिव दिनेश कुमार, उप सचिव किशोर कुमार, उपसचिव विजय पाठक कोषाध्यक्ष छोटू प्रसाद, उप कोषाध्यक्ष मनीष सिन्हा, उप कोषाध्यक्ष धनजीत प्रसाद, मीडिया प्रभारी टिंकू कुमार सिंह का चयन किया गया। कार्यकारिणी सदस्यों में रामकृपाल मालाकार, राजा कुमार गुप्ता, चंद्रकांत, रमन गुप्ता, शिव, अनिल गुप्ता, चुन्नीलाल, विक्की सोनी, जगलाल साहू, वरुण, साबिर अंसारी, संतोष, सूरज गंझू सहित अन्य शामिल हैं।

By Admin

error: Content is protected !!