रामगढ़ : दुर्गा सोरेन सेना के प्रधान कार्यालय में मुख्य पर्यवेक्षक सह प्रधान महासचिव बिरसा हंसदा के आदेशानुसार पहला वर्षगांठ उत्साह से मनाया गया। अवसर पर स्व. दुर्गा सोरेन की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजय हंसदा ने कहा की समाज के गरीब, मध्यम, निम्न वर्ग, पिछड़ा वर्ग, वंचित, शोषित, पीड़ित आदिवासी, मूलवासी का समुचित विकास के लिए दुर्गा सोरेन सेना कृत संकल्पित है।
मौके पर केंद्रीय सदस्य राजू तुरी, केंद्रीय कोषाध्यक्ष शहंशाह खान, आईटी सेल प्रभारी रमेश महतो, जिला सचिव नन्दकिशोर मुन्डा, जिला उपाध्यक्ष सुबोध ठाकुर, अरविंद नायक, बिरजू नायक, सीताराम नायक, राजू नायक, आनंद नायक, प्रिंस नायक, यशवंत कुमार मेहता, रोशन पासवान, शिवजी टूडू, नरेश मुर्मू, बाहाराम मुर्मू, सुरेश हेंब्रोम, शोधन सोरेन, पंकज सोरेन, दिलीप मरांडी, सावना मुर्मू, राकेश मुर्मू, विनोद किस्कु, बिरसा हेमरोम, करमा मांझी, टिंकू मरांडी, रोहित बेसरा, सीताराम नायक, लालजी हांसदा, शंकर नायक सहित अन्य उपस्थित रहे।