Five smugglers arrested with 10 ivoryFive smugglers arrested with 10 ivory

चाईबासा : जिला में हाथी दांत की तस्करी का मामला सामने आया है। चाईबासा वन प्रमंडल विभाग और पुलिस के संयुक्त छापेमारी अभियान में 10 हाथीदांत के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है।

चाइबासा वन प्रमंडल डीएफओ सत्यम कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी। बताया जाता है कि वाइल्ड लाइफ क्राईम कंट्रोल ब्यूरो, जबलपुर ने चाइबासा वन प्रमंडल विभाग को हाथी दांत की तस्करी होने की सूचना दी।

जिसके बाद विभाग और पुलिस ने कुम्हार टोली से 10 हाथी दांत बरामद करते हुए पांच तस्करों को हिरासत में लिया। तस्कर झारखंड, बिहार और ओडिशा के रहनेवाले बताये जाते हैं। वहीं  तस्करी में बड़े अंतराज्यीय गिरोह के संलिप्तता की संभावना भी जताई जा रही है।