संवेदनशील स्थानों का ड्रोन से किया गया निरीक्षण

रामगढ़: मुहर्रम पर्व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गुरुवार को पतरातू क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सह सहायक पुलिस अधीक्षक राघवेंद्र शर्मा के नेतृत्व में क्रमशः बरकाकाना ओपी, भदानीनगर ओपी, भुरकुंडा ओपी, बासल थाना और पतरातू थाना में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान संवेदनशील स्थानों का ड्रोन से निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही स्थानीय लोगों से मुहर्रम पर्व शांति और सद्भाव के साथ मनाने और  विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की गई। सभी अखाड़ों को निर्धारित रूप पर ही जुलूस निकालने के निर्देश दिए गए। वहीं अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की अफवाह नहीं फैलाने और सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भ्रामक पोस्ट नहीं करने की हिदायत दी। 

फ्लैग मार्च में अंचल अधिकारी पतरातू मनोज कुमार चौरसिया, थाना प्रभारी पतरातू शिवलाल गुप्ता, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली, बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे।

 

By Admin

error: Content is protected !!