रिपोर्ट- एसके सिन्हा

बालूमाथ (लातेहार): उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद के कार्यालय कक्ष में गुरुवार कोआयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें मिशन अंतर्गत क्रियांवित विभिन्न कार्यो की प्रखंडवार समीक्षा की गई।  बैठक में सिविल सर्जन राजमोहन खलखो, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, सभी प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्र के सभी व्यक्तियों का आभा निर्माण कराने, सभी चिकित्सकों और नर्सो का एचपीआर, सभी निजी अस्पताल, नर्सिग होम, जाँच घर एवं फार्मेसी का एचएफआर, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के सभी मॉड्यूल सभी अस्पताल में चालू कराने और ऑनलाइन रिपोर्ट करने हेतु निदेशित किया गया।

उप विकास आयुक्त के द्वारा जिला आपूर्ति पदाधिकारी और प्रज्ञा केन्द्र प्रबंधक को आदेशित किया गया कि सभी राशन वितरण दुकानों में एक वीएलई को बैठाकर सभी राशन प्राप्त करने वाले लाभुकों एवं उनके परिवार का ए ई केवाईसी करने के पश्चात हीं राशन वितरण की जाएगी।

समीक्षा बैठक में जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सविता कुमारी, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के जिला नोडल एवं संयोजक एवं सदर अस्पताल के कर्मी मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!