Former JMM MLA Sufal Marandi joins BJPFormer JMM MLA Sufal Marandi joins BJP

संथाल परगना में झामुमो को झटका

रांची। संथाल परगना के झामुमो नेता सह पूर्व विधायक सुफल मरांडी ने समर्थकों के साथ रविवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलायी। सुफल मरांडी के साथ सदस्यता ग्रहण करने वालों में पाकुड़ जिला अंतर्गत पाकुड़िया प्रखंड के झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता जुनास मुर्मू,महेश मुर्मू, पूर्व मुखिया कमल हांसदा भी शामिल हैं।

सदस्यता ग्रहण के अवसर पर भाजपा के पाकुड़ जिला अध्यक्ष अमृत पांडेय, प्रदेश मंत्री एवम पूर्व विधायक मिस्त्री सोसुफल रेन, शर्मिला रजक, प्रदेश कार्यसमित सदस्य अनुग्रहित प्रसाद साह, बबलू भगत, जिला उपाध्यक्ष तपन मंडल, मिहिर मंडल, संजय साहू आदि उपस्थित थे।

अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि संथाल परगना से झामुमो का मजबूत स्तंभ ध्वस्त हो गया। कार्यकर्ताओं का विश्वास अब झामुमो से खत्म हो गया है। झामुमो कार्यकर्ताओं को अब समझ में बात आने लगी कि जिस पार्टी को उनलोगो ने खून पसीने से सींचा उसे झारखंड के गरीब, आदिवासी , दलित, पिछड़े के विकास की कोई चिंता नहीं है।

वहीं भाजपा विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि  झामुमो ने परिवारवाद की पराकाष्ठा कर दी है। शिबू सोरेन का परिवार राज्य को लूटने और लुटवाने में पूरी तरह शामिल हो गया। झामुमो के लिए सत्ता सिर्फ लूट का माध्यम है।

भाजपा प्रदेश  संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने भी पार्टी का पटका पहनाकर सुफल मरांडी और उनके साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी कार्यकर्ताओं को बधाई शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सुफल मरांडी के भाजपा में आने से भाजपा संगठन संथाल परगना में और मजबूत होगी।

सदस्यता ग्रहण करते हुए पूर्व विधायक सुफल मरांडी ने कहा राज्य गठन का सपना भाजपा ने ही पूरा किया था। अटल जी ने अलग राज्य दिया और आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास की नई गाथा लिख रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि झामुमो सिर्फ एक परिवार के विकास की चिंता करने वाली पार्टी बन चुकी है। हेमंत राज में राज्य की खनिज संपदा लूटी जा रही। आदिवासी, दलित, महिला, पिछड़ा समाज आज ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

By Admin

error: Content is protected !!