Former minister Dr. Saba Ahmed passed awayFormer minister Dr. Saba Ahmed passed away

टुंडी विधानसभा से विधायक रह चुके हैं डॉ. सबा अहमद

Khabarcell
गिरीडीह: एकीकृत बिहार में मंत्री रहे डॉ. सबा अहमद का दिल्ली में इलाज के क्रम में निधन हो गया। दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में शनिवार की सुबह अंतिम सांस ली। उनका शव गिरीडीह जिला उनके पैतृक निवास पचंबा ले जाया जाएगा। निधन की सूचना पर उनके गृह जिला गिरीडीह में शोक की लहर है।

झारखंड राज्य गठन से पहले 1992 और 1995 में जेएमएम के टिकट पर टुंडी विधानसभा से चुनाव लड़ा। 2000 में उन्होंने आरजेडी के टिकट पर चुनाव लड़ा।

डॉ. सबा अहमद एकीकृत बिहार में दो बार मंत्री रहे। झारखंड राज्य बनने के बाद उन्होंने एक बार कोडरमा और दो बार गिरीडीह लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा। लेकिन इन चुनावों में उन्हें हार मिली। इधर, झाविमो के भाजपा में विलय से पूर्व वे झाविमो में भी रहे। 

डॉ. सबा अहमद के छोटे भाई नियाज अहमद झारखंड के डीजीपी रह चुके हैं। उनके चचेरे भाई डॉ. सरफराज अहमद गिरीडीह के गांडेय विधानसभा के विधायक हैं। डॉ. सबा अहमद के निधन पर विभिन्न राजनैतिक दलों के नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

By Admin

error: Content is protected !!