रामगढ़ में कांग्रेसियों ने किया स्वागत

रामगढ़ : सूबे के पूर्व मंत्री सात वर्षों के बाद रविवार को होटवार जेल से रिहा हो गये हैं। रांची से हजारीबाग जाने के क्रम में योगेंद्र साव का रामगढ़ में जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान योगेंद्र साव की पुत्री सह बड़कगांव विधायक अंबा प्रसाद भी मौजूद रही। रामगढ़ में योगेंद्र साव ने सुभाष चौक पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने योगेंद्र साव को फूल माला पहनाकर स्वागत किया और योगेंद्र साव जिंदाबाद के नारे लगाये। योगेंद्र साव ने कहा कि वे निर्दोष है और  रघुवर दास की सरकार ने साजिश के तहत उन्हें फंसाया था। चिरुडीह के एक मामले में जमानत मिलने के बाद उनकी रिहाई नौ सितंबर को होनी थी। लेकिन केरेडारी केस संख्या 33/12 में थाने के द्वारा प्रोडक्शन वारंट भेजे जाने की वजह से नौ सितंबर की रिहाई टल गई। इधर, रविवार को उनके जेल से रिहा होने के बाद कांग्रेसियों में खासा उत्साह है।

By Admin

error: Content is protected !!