रांची जिला स्तरीय युवा महोत्सव में चयनित छात्र जाएंगे प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में

रांची : जिला युवा उत्सव एवं इंडिया @ 2047 युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केन्द्र (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय) रांची एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वाधान में आईएलएस ऑडिटोरियम मोरहाबादी रांची में शनिवार को हुआ।

समारोह का विधिवत उद्घाटन रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ) अजीत सिन्हा, डी एस पी एम यू के कुलपति प्रो. (डॉ) तपन शांडिल्य तथा एनवाईकेएस के राज्य निर्देशक हनी सिन्हा रही, ए डी एम राम वृक्ष महतो, रांची विश्वविद्यालय के सी वी एस कॉर्डिनेटर डॉ स्मृति सिंह, परीक्षा नियंत्रक डॉ आशीष झा, लीगल विभाग के निर्देशक प्रो (डॉ) विजय सिंह, एन एस एस कॉर्डिनेटर डॉ ब्रजेश कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।

तत्पश्चात राज्य निदेशक हनी सिन्हा ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दिया। जिला युवा उत्सव एवं इंडिया @ 2047 युवा संवाद कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार गौरव अग्रवाल, द्वितीय पुरस्कार दिवाकर आनंद व तृतीय पुरस्कार निष्ठा सिन्हा, कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रथम अंजलि मिश्रा द्वितीय रिया भारद्वाज एवं तृतीय रानी गुप्ता, चित्रकला में गौरव पाल, द्वितीय राहुल, तृतीय श्याम प्रसाद, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम कृति कुमारी, द्वितीय दीपिका रश्मि, तृतीय ऋतिक कुमार, लोक नृत्य में निर्मला विद्यालय, डोरंडा विद्यालय, कार्तिक उरांव नाईट स्कूल को क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार दिया गया।

कार्यक्रम का समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि रांची लोकसभा सांसद संजय सेठ, पद्मश्री मुकुंद नायक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में शामिल सभी बच्चों को अतिथियों द्वारा सर्टिफिकेट दिया गया एवं विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में रांची विश्वविद्यालय, डी एस पी एम यू, झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय, वाई बी एन, उषा मार्टिन एवं रामकृष्ण मिशन कृषि विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं के भाग लिया।

कार्यक्रम नेहरू युवा केन्द्र के उप राज्य निदेशक सर्वेन्द्र प्रताप सिंह के देख रेख में किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से एन वाई के एस उप निदेशक सर्वेन्द्र प्रताप सिंह, एन एस एस पदाधिकारी ब्रजेश कुमार, मारवाड़ी कॉलेज एलुमनाई एसोसिएशन अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, कमल बोस, एनवाईकेएस के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक गौरव चुघ, आसिफ अशरफी एवं एनएसएस के समस्त स्वयंसेवक सहित कई लोगों का सराहनीय योगदान रहा।

By Admin

error: Content is protected !!