हजारीबाग : आकाशदीप होटल में भारतीय कॉम्यूनिस्ट पार्टी का तीन दिवसीय सातवां झारखंड राज्य सम्मेलन रविवार को सम्पन्न हुआ। जिसमें मुख्य पर्यवेक्षक राष्ट्रीय सचिव मंडल कॉमरेड रमेंद्र कुमार, नागेंद्रनाथ ओझा और डॉ. भालचंद्र कांगो सहित पूरे झारखंड से 204 डेलीगेट्स ने भाग लिया। सम्मेलन में 45 सदस्यीय राज्य परिषद का गठन किया गया। वहीं आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में 14 से 18 अक्टूबर को होनेवाले महाअधिवेशन को लेकर 11 डेलीगेट का चयन किया गया। सम्मेलन में  वक्ताओं ने केंद्र सरकार के नीतियों के खिलाफ में संगठन को धार – धार बनाने का बात कही। पूर्व सांसद व राज्य सचिव  भुनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि उद्योग नीति, किसान विरोधी, छात्र नौजवान विरोधी नीतियों से जनता परेशान है। इसकी लड़ाई भाकपा लड़ रही है। बताया गया कि सात नवंबर को झारखंड राज्य भवन के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा ।सम्मेलन में सचिव महेंद्र पाठक, केडी सिंह, राजेंद्र यादव कनाई माला पहाड़िया, इंद्रमणि देवी, पशुपति कोल, सुरपत सिंह, रुचिर तिवारी, विष्णु कुमार, मनोज महतो, सीमा राय, मंगल ओहदार, सोनिया देवी, प्रकाश रजक , महादेव राम, गणेश महतो, लखनलाल महतो, नेमान यादव, विंध्याचल बेदिया, मनोज पहान, राजेंद्र प्रसाद, मेवालाल, कयूम मालिक, चांद खान सहित अन्य मौजूद रहे।

By Admin

error: Content is protected !!