रांची : आजदी के अमृत महोसव के तहत नेहरू युवा केंद्र एवं रांची विश्वविद्यालय के सहयोग से जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 17 सितम्बर को एन.एस. मोराबादी ऑडिटोरियम में सुबह 9:00 से किया जाएगा। युवा उत्सव का आयोजन नेहरू युवा केंद्र संगठन (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) कि दिशा निर्देश में जिला स्तरीय आयोजन किया जाएगा। फिर राज्यस्तरीय आयोजन, उसके बाद राष्ट्रिय युवा उत्सव का आयोजन होगा।
युवा उत्सव 2022 में कविता लेखन, पेंटिंग, मोम आर्ट, फोटोग्राफी, भाषण सहित कई अन्य ःप्रतियोगिताओं के साथ युवा संवाद और समूहिक लोक नृत्य का भी आयोजन किया जाएगा।

प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए सभी प्रखंड से स्क्रीनिंग के बाद शैक्षिक संस्थान, महाविद्यालय, विश्वविद्यालय एवं कला साहित्य एवं नाट्य संस्थान से भी सहभागिता आमंत्रित की गई है, उक्त आयोजन के विजेता प्रतिभागियों का पुरस्कार प्रमाण पत्र एवं राज्य स्तरीय प्रतिभागियों में भागीदारी करने का अवसर प्रदान किया जायेगा | युवा उत्सव के आयोजन के लिए नेहरु युवा केंद्र रांची द्वारा प्रखंड स्तर पर प्रभारी राष्ट्रिय सेवा कर्मी युवा संगठनो के माध्यम से तथा विश्वविद्यालय स्तर महाविद्यालय स्तर पर रांची विश्वविद्यालय / एन.एस.एस. के माध्यम से प्रतिभागिता आमंत्रित है। विशेष जानकारी के लिए युवा उत्सव रोल के मिस्र मेंबर्स से सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

By Admin

error: Content is protected !!