भुरकुंडा (रामगढ़): गरीब समाज सेवी संघ ने रविवार की सुबह भुरकुंडा बाजार में जरूरतमंदों के बीच नाश्ते का वितरण किया। इस दौरान संघ के सदस्यों ने भुरकुंडा संकट मोचन मंदिर से लेकर बिरसा चौक तक दातुन और पत्तल-दोना बेचकर अपनी जीविका चलाने वाले गरीबों को नाश्ता कराया।
अवसर पर संघ के सचिव पप्पू सिंह ने कहा कि जरूरतमंद और गरीब लोगों की मदद करना संघ की प्राथमिकता है। गरीब समाज सेवी संघ का गठन समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद लोगों के सहयोग के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने संघ के सभी सदस्यों के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी संघ की ओर से इसी तरह मिल-जुलकर सेवा कार्य जारी रखा जाएगा।
मौके पर संघ के अध्यक्ष मनोज राम, सचिव पप्पू सिंह, सक्रिय सदस्य विनोद साव, रमेश राम, प्रदीप अग्रवाल, सोहन साव, करमु मोदी, अजय सोनी, तीज राम, लीला सागर, पिंकी सागर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
