बड़कागांव: गरसुल्ला प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। गरसुल्ला पैक्स में अध्यक्ष सह बैंक प्रतिनिधि झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के रामविलास गोप के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। तत्पश्चात तिरंगे को सलामी दी गई।
मौके पर मुख्य रूप से समिति के पूर्व अध्यक्ष जितनी देवी, सदस्य गिरजा सिंह, कमलेश कुमार, बिनोद कुमार, नन्द किशोर बेदिया, महावीर मुंडा, स्वीटी देवी, मानसी देवी, मालती देवी, राजू उरांव, सहित कई लोग मौजूद थे।
वहीं झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड बड़कागांव में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड बड़कागांव में बैंक प्रतिनिधि रामविलास गोप ने झंडोत्तोलन किया गया।
तत्पश्चात तिरंगे को सलामी दी गई। मौके पर मुख्य रूप से पैक्स अध्यक्ष नयाटांड खेमलाल महतो, बिमल करमाली, बैंक कर्मचारी सुरेन्द्र सिंह, बन्धु महतो, कमलेश कुमार, राजू महतो, सहित कई लोग मौजूद थे।