बड़कागांव: कस्तूरबा विद्यालय में फंदे से झूलता मिला छात्रा का शवGirl student's body found hanging from a noose in Kasturba Vidyalaya

बादम की रहनेवाली थी 10वीं कक्षा की छात्रा

बड़कागांव: हजारीबाग जिले के बड़कागांव कस्तूरबा आवसीय विद्यालय, होरम में 10 वीं की छात्रा निशा कुमारी का शव फंदे से झूलता पाया गया। बादम गांव के छोटू राम की पुत्री थी और कस्तूरबा आवासीय विद्यालय में रहकर पढ़ती थी। रविवार की सुबह छात्रा का शव पंखे पर फंदे से झूलता मिला। जिससे विद्यालय में अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में आसपास के ग्रामीण विद्यालय पहुंचे। वहीं घटना की सूचना पर बड़कागांव पुलिस विद्यालय पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार छात्रा परिजन आत्महत्या की संभावना से इंकार कर रहे हैं। बताया जाता है कि एक हॉल जैसे कमरे में कई छात्राएं एक साथ रहती हैं। घटना से विद्यालय प्रबंधन गंभीर सवालों के घेरे में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा हो सकेगा।

By Admin